आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन

आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व विद्यार्थियों ने अपने गोद लिए वृक्षों को रक्षासूत्र बाँधकर ‘वृक्षाबंधन’ मनाया और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही, देश के वीर सैनिकों के लिए राखी निर्माण गतिविधि में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी। रंग-बिरंगी राखियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यालय का वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों तथा प्रकृति एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ किया।

प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page