आगामी बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) एवं रक्षा बंधन के सकुशल आयोजन के लिए कमिटी के साथ की वार्ता

अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर ने कोतवाली रामनगर में किया पीस कमिटी की बैठक का आयोजन

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल द्वारा आगामी “बारावफात (ईदुल-मिलादनवी)” एवं “रक्षा बंधन” के दृष्टिगत सभी अधीनस्थों को अपने–अपने क्षेत्रों में स्थापित पीस कमेटी/सीएलजी की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेश के क्रम में श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ रामनगर द्वारा आगामी “बारावफात (ईदुल-मिलादनवी)” एवं “रक्षा बंधन” को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु रामनगर कोतवाली में पीस कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा हुई:-

▪️सभी से अपील की गई कि धार्मिक आयोजन के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखें।

▪️बारावफात का जुलूस निर्धारित रूट एवं स्थानों से ही निकला जाएगा।

▪️धार्मिक आयोजन के दौरान प्रभावी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। अराजक तत्वों पर नकेल कसी जाएगी।

▪️इस दौरान रामनगर शहर में यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त तथा प्रभावी यातायात प्लान लागू करने के भी निर्देश दिए गए।

▪️कोई भी व्यक्ति जानबूझकर किसी भी धर्म का अपमान नहीं करेगा यदि ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

▪️संबंधित कार्यदाई संस्थाओं से बिजली की पर्याप्त आपूर्ति देने को कहा गया।

▪️धार्मिक आयोजन के दौरान सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा सभी प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना को प्रचारित प्रसारित न करें अन्यथा विधि पूर्वक सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया जाएगा।

▪️प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि कोतवाली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में गश्त, पिकेट लगाएंगे तथा बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल नियुक्त करेंगे।

इस दौरान बैठक में श्री गोपाल सिंह चौहान उपजिलाधिकारी रामनगर, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर नगर निगम के प्राधिकारी पीस कमेटी के सदस्य, व्यापार मंडल, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के धार्मिक अनुयाई समेत अभिसूचना इकाई तथा थाना पुलिस बल उपस्थित रहे।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page