अवैध देशी शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्रवाई


डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत मुखानी पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री अमित कुमार सैनी अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्री सुशील जोशी प्रभारी निरीक्षक मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एस मोड को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी पर FIR No: 135/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त का विवरण: दिपेश आर्या पुत्र पूरन चंद निवासी तल्ली बमोरी रोड मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 23 वर्ष।
बरामदगी:- 65 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब माल्टा।







