अलीपुर बहादराबाद में चिकित्सकों ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
चिकित्सकों ने एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा क्षेत्र के बदलावों पर हुई चर्चा

अलीपुर बहादराबाद। बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर स्थित ईएमए कैंप कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सकों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.पी.एस. चौहान ने कहा कि दीपावली खुशियों और प्रकाश का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच चिकित्सकों को साथ समय बिताने और आपसी समन्वय बढ़ाने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य संवाद के दौरान चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर डॉ. ऋचा ठाकुर, डॉ. अशोक कुशवाहा, डॉ. एम.टी. अंसारी, डॉ. आदेश शर्मा, डॉ. हीना कुशवाहा, डॉ. सुबोध चौहान, डॉ. सुनील अग्रवाल, नीलम भारती, डॉ. चांद उस्मान, डॉ. आफाक, डॉ. बी.बी. कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. वसीम अहमद, संतोष सिसोदिया और अनाया कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।







