अमृतपुर बाईपास निर्माण का रास्ता साफ, काम फिर शुरू

हल्द्वानी। अमृतपुर बाईपास मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटने के बाद कार्यस्थल पर आज से निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। नैनीताल–ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।
सांसद भट्ट ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल ने मार्ग निर्माण के संबंध में पारित अंतरिम स्थगन आदेश निरस्त कर दिया है। इसके बाद संबंधित स्थल पर काम शुरू हो गया है।
अमृतपुर बाईपास का निर्माण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर करने और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। निर्माण पूरा होने पर नैनीताल और कैंची धाम आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, शहरवासियों को भी यातायात जाम से निजात मिलेगी।








