एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा वारंटी अभियुक्त राजपाल गिरफ्तार

डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस कार्यवाही:
विशेष सत्र परीक्षण संख्या 20/2019, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल के मार्गदर्शन एवं श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली के पर्यवेक्षण में मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा सटीक सूचना और तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को यथाशीघ्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
राजपाल (उम्र- 26 वर्ष) पुत्र तोता राम, निवासी–ग्राम बिहारीपुर, अब्दुल रहमान, थाना- क्यारा/क्वेलडिया, जिला- बरेली, उत्तर प्रदेश।

गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक श्री हरि राम, थाना मुक्तेश्वर। और कांस्टेबल श्री अशोक कुमार, थाना मुक्तेश्वर। शमिल रहे.

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page