भाजपा को झटका: रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और चकराता विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे रामशरण नौटियाल ने आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और CWC सदस्य गुरदीप सप्पल मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नौटियाल के अनुभव और सहयोग से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page