हल्द्वानी के ये इलाके दमुवादूंगा , राजपुरा, काठगोदाम आदि जगह युवाओं को नशे का व्यसन करने मे बढ़ावा दे रहे हैं : एडवोकेट पृथ्वीपाल सिंह रावत

हल्द्वानी ।नगर निगम सभागार हल्द्वानी में एक सभा मानव अधिकारों को जागरूक करने व व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और लोकतंत्र के स्तम्भों के वकालत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट पृथ्वीपाल सिंह रावत (पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका हल्द्वानी) ने कहा है कि उड़ीसा में सेना परिवार की एक महिला अधिवक्ता के साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट करने हेतु जब वह थाने गई तो रिपोर्ट लिखने के बजाय महिला अधिवक्ता के साथ दुष्कर्म किए गए पुलिस कर्मियों के द्वारा। इसी तरह की घटनाएं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में देखने को मिल रही है।
दूसरी ओर दमुवादूंगा , राजपुरा, काठगोदाम आदि जगह हल्द्वानी में युवाओं को नशे का व्यसन बढ़ा रहे हैं जिस कारण आम परिवारों बिगड़ते हुए देखा गया है। इस पर रोक लगने के लिए युवाओं को समाज में आगे आना होगा और बढ़ावा देने वालों को जन जागरण कर समाज से बहिष्कृत करना होगा। इसी कड़ी में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं एंटी करप्शन फोर्स के संगठन का विस्तार करते हुए कुमाऊं मंडल के युवाओं की कमान भार्गव बिष्ट को सौंपी गई। उन्हें युवा मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भार्गव बिष्ट द्वारा समाज में बढ़ती अराजकता नशा मुक्ति व महिला उत्पीड़न के लिए जन जागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया है। चंद्र त्रिपाठी सचिन ने महिला उत्पीड़न पर प्रकाश डाला महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उन्होंने संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की सरहाना की। मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण ने सभी कार्यकर्ताओं को समस्याओं के प्रति जागरूक रहने पर बाल दिया। अशोक कश्यप, दिनेश मंडल, असलम खान द्वारा सदस्यता अभियान चलाए जाने पर जोड़ दिया।


कार्यक्रम में सुरेंद्र बिष्ट, हर्षित, इंद्रेश नेगी आदि ने विचार रखें। कार्यक्रम में सैकड़ो के संख्या में युवा, महिला, एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page