गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, एडीएम विवेक राय बने जांच अधिकारी

हल्द्वानी, 17 जुलाई। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की मौत हुई थी, की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) विवेक राय को जांच अधिकारी नामित किया है।
एडीएम विवेक राय ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना अत्यंत गंभीर प्रकृति की है। मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 तथा समय-समय पर जारी निर्देशों के तहत मजिस्ट्रेटी जांच कराने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास दुर्घटना के कारणों से संबंधित कोई जानकारी, साक्ष्य या तथ्य उपलब्ध हों, तो वह आगामी सात दिनों के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में उपस्थित होकर मौखिक या लिखित बयान एवं साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। जांच में प्राप्त सभी तथ्यों को शामिल कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page