बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति से सम्मोहन और आभूषण ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, चोरी के कंगन बरामद

पुलिस टीम ने बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति को झांसा देकर सम्मोहित करने और आभूषण ठगने वाले गिरोह के एक शातिर सदस्य को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

दिनांक 12 मई 2026 को आकाश इन्क्लेव, लालडाठ विठोंरिया, मुखानी निवासी सेवानिवृत्त कर्नल कुंदन सिंह कालाकोटी पुत्र स्व0 श्री विशन सिंह कालाकोटी ने थाना मुखानी में तहरीर दी।

उन्होंने बताया कि 11 मई 2026 को अज्ञात ठगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को सम्मोहित (झांसा) कर, घर पर ही “पत्थर व आभूषण चमकाने” के बहाने सोने की 04 चूड़ियां, 01 चैन पेंडेंट, 01 अन्य चैन और 01 अंगूठी ठग ली थी।
तहरीर के आधार पर *थाना मुखानी* में *FIR No. 59/2026 के तहत धारा 318(4) BNS* में अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्धों की तलाश शुरू की गई।

बाजपुर बस अड्डे से हुई गिरफ्तारी
आज दिनांक 12 जून 2026 को सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस टीम ने कुसुमखेड़ा तिराहे के पास से होते हुए बाजपुर बस अड्डे पर दबिश दी गई, पुलिस ने एक संदिग्ध को आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके काले रंग के बैग से चोरी किए गए सोने के 02 कंगन (चूड़ी) बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त: राजा कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र कुमोद साह, निवासी: ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरारी, जिला कटिहार, बिहार। बरामदगी: कर्नल दंपत्ति से ठगे गए पीले धातु के 02 कंगन (चूड़ी)। अभियुक्त के फरार साथी जितेंद्र साह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस टीम
1. श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष, मुखानी।
2. श्री सुनील गोस्वामी उपनिरीक्षक।
3. कांस्टेबल बलवंत सिंह, थाना मुखानी।
4. कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा (एसओजी/SOG)

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page