विशाल एलईडी स्क्रीन पर दिखेगा फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल, अर्जेंटीना और स्पेन की टक्कर का रोमांच उठाएंगे फुटबॉल प्रेमी

हल्द्वानी लालडांठ रोड। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रैंड फाइनल मुकाबले का रोमांच अब फुटबॉल प्रेमी विशाल एचडी एलईडी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से देख सकेंगे। 19 जुलाई (रविवार) की मध्यरात्रि आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। आयोजन देव दुर्गा वेडिंग प्वाइंट, लालडांठ रोड पर होगा, जहां दर्शकों के लिए स्टेडियम जैसा माहौल तैयार करने का दावा किया गया है।
आयोजकों के अनुसार मैच का किक-ऑफ रात 12:30 बजे होगा, जबकि दर्शकों के लिए अंतिम प्रवेश का समय रात 12:00 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम में विशाल एचडी एलईडी स्क्रीन, क्रिस्टल क्लियर पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड सिस्टम के माध्यम से दर्शकों को विश्व कप फाइनल का रोमांचक अनुभव कराने की व्यवस्था की गई है।
आयोजन में दो श्रेणियों के टिकट उपलब्ध रहेंगे। स्टैंडर्ड टिकट 100 रुपये का होगा, जिसमें चेयर सीटिंग और पेयजल की सुविधा मिलेगी। वहीं, 200 रुपये के प्रीमियम टिकट पर सोफा सीटिंग, पेयजल के साथ रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए इच्छुक दर्शकों से समय रहते बुकिंग कराने की अपील की गई है।
आयोजन को पारिवारिक माहौल में संपन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। हॉल परिसर को स्वच्छ रखने, धूम्रपान, शराब, सिगरेट, गुटखा, पान-मसाला एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सभी दर्शकों से अनुशासन बनाए रखने, समय पर पहुंचने और आयोजकों के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग 9384606782 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह विश्व कप फाइनल का रोमांच सामूहिक रूप से देखने का सुनहरा अवसर होगा।







