इ एम ए के प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह से उनके कार्यालय में मिल कर इलेक्ट्रो होमियोपैथी की वस्तु स्थिति और राज्य सरकार से जारी शासनादेश से अवगत करवाया

आज इ एम ए के प्रतिनिधि मंडल ने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह से उनके कार्यालय में मिला । प्रतिनिधि मंडल ने इलेक्ट्रोहोम्योपैथी की वस्तु स्थिति एवं राज्य सरकार द्वारा प्रेक्टिस के संदर्भ में जारी शासनादेश से अवगत कराते हुए कल एसीएमओ को सही तथ्यों व जानकारी न होने के कारण उनके द्वारा राजा गार्डन जगजीत पुर कनखल में एक इ एच प्रेक्टिसनर रमेश चंद्र जालान की सील की गई आस्था क्लीनिक को तत्काल खोलने का अनुरोध किया है। इ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने सी एम ओ से फोन पर हुई वार्ता में उनको अवगत कराया है कि कल हमारे चिकित्सक के खिलाफ की गयी सीलिंग की कार्यवाही राज्य एवं केन्द्र सरकार के शासनादेश की अवहेलना तथा माननीय उच्च न्यायालय व माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवमानना के दायरे में आता है । डॉ चौहान ने यह भी कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी एक स्वतंत्र चिकित्सा पद्धति है और इसके चिकित्सक सी एम ओ के अधिकार क्षेत्र की परिधि मे नहीं आते हैं।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश महामंत्री डॉ एम टी अंसारी, जिला प्रभारी डा अमर पाल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष डॉ आदेश शर्मा, सचिव डॉ अशोक कुशवाहा , उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, डॉ राकेश कुमार, डॉ रमेश चंद्र जालान शामिल रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page