SSP नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी / काठगोदाम पुलिस का बड़ा एक्शन
साइबर टिपलाइन की 11 शिकायतों पर कार्रवाई

SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर साइबर टिपलाइन से प्राप्त 11 शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कोतवाली हल्द्वानी में FIR दर्ज की गई है।
मुकदमा:
FIR No. 373/2026
धारा: 14/15 POCSO Act एवं 67(B) IT Act
अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत, विवेचना प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई।
बरामदगी:
विवेचना के दौरान पहचान के बाद घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन, 01 टैबलेट, 01 लैपटॉप एवं 01 खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किए गए। डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच में बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री से जुड़ी सर्च / डाउनलोड हिस्ट्री मिली है।
जांच में सामने आया:
पुलिस के अनुसार पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। घटना के समय आरोपी भी नाबालिग था। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और परिजनों की काउंसलिंग कराई है और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
साइबर टिपलाइन क्या है?
यह एक ऑनलाइन रिपोर्टिंग व्यवस्था है, जिसके माध्यम से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित अवैध सामग्री (CSAM) और ऑनलाइन बाल शोषण से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट संबंधित एजेंसियों तक पहुँचाई जाती है।
पुलिस टीम:
निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी काठगोदाम
उ0नि0 मोहन सिंह सौन, प्रभारी SOG
व0उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, कोतवाली काठगोदाम
उ0नि0 मीनू गौतम, प्रभारी साइबर सेल नैनीताल
हे0का0 कुन्दन कठैत, हे0का0 त्रिलोक रौतेला, कानि0 भान प्रताप, हे0का0 प्रताप सिंह गाड़िया, कानि0 अनिल कुमार
नैनीताल पुलिस की अपील:
बच्चों के मोबाइल / इंटरनेट / सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नजर रखें
बच्चों को safe-unsafe touch और ऑनलाइन व्यवहार के बारे में जागरूक करें
घर में खुला संवाद बनाए रखें ताकि बच्चा बिना डर के बता सके
संदेह होने पर तुरंत www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 112 पर संपर्क करें







