चिकित्सा के माध्यम से की गयी सेवा ही वास्तविक मानव सेवा है : श्री आदेश चौहान (विधायक)

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ विधायक श्री आदेश चौहान तथा इ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान, ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया

आज इ एम ए के सौजन्य से एक दिवसीय नि: शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में आयोजित हुआ। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ विधायक श्री आदेश चौहान तथा इ एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान, ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया । इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि चिकित्सा के माध्यम से की गयी सेवा ही वास्तविक मानव सेवा है। डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि अब चिकित्सा एवं रोग निदान में ए आई तकनीक का अत्य अधिक महत्व है । ए आई ने चिकित्सा निदान को सरल बना दिया है। चिकित्सा शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों डॉ कबिता शर्मा , डॉ वी एल अलखनिया, डॉ एन एस टाकुली, डा आदेश शर्मा, डॉ एम टी अंसारी, डॉ सी यू अंसारी, सचेष्ट मुखर्जी, डॉ लक्ष्मी कुशवाहा ,डॉ ऋचा आर्य, डॉ बी बी कुमार, डॉ विक्रम सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ सुशील भटनागर द्वारा रोगियों की नि: शुल्क जांच कर औषधि फ्री दी गई तथा ए आइ एंड रेटिना स्केन टेक्नोलॉजी से रोगियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई । नि: शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 169 रोगियों ने अपनी जांच करवा कर दवाईयां प्राप्त की । चिकित्सा शिविर संयोजक व इ एम ए अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने बताया कि अधिकतर रोगी गुर्दे एवं पित्त की थैली में पथरी, फैटी लीवर, कैंसर, रसोली,ट्यूमर, रियूमेटॉइड आर्थराइटिस, त्वचा रोग, एनिमिया, गेसस्ट्रो इंटेस्टाइनल डीज़ीज़, नर्वस सिस्टम के रोग, न्यूट्रिशनल डेफिसिएंसी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बवासीर, यू टी आई, लयूकोरिया से पीड़ित रोगी पाये गये।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page