18 जुलाई को कालाढूंगी में आयोजित होगा जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम

हल्द्वानी 17 जुलाई 2026 सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 18 जुलाई, 2026 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में जन कल्याणकारी शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा प्रदेश के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की जाएगी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page