शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

नैनीताल 10 जुलाई, 2026 कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना के अंतर्गत लगभग 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास की परिकल्पना प्रस्तुत की गई। परियोजना का उद्देश्य टनकपुर एवं आसपास के क्षेत्रों को धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन, पर्यावरणीय एवं आर्थिक दृष्टि से विकसित कर एक विश्वस्तरीय पर्यटन एवं तीर्थ गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परियोजना के अंतर्गत धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास, शारदा नदी तट का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य,ईको-पर्यटन, एडवेंचर एवं वाटर स्पोर्ट्स, डेस्टिनेशन वेडिंग, शहरी अवसंरचना सुधार, सड़क एवं ड्रेनेज नेटवर्क का उन्नयन, आपदा न्यूनीकरण, पार्किंग, हेलीपोर्ट, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, फॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर तथा अन्य पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाएँ पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में शारदा घाट पुनर्विकास (फेज-1 एवं फेज-2), किरोड़ा नाला इकोलॉजिकल कॉरिडोर, सिटी ड्रेनेज प्लान, राणाकोची मंदिर विकास, फॉरेस्ट इंटरप्रिटेशन सेंटर, एनएच-09 स्ट्रीटस्केपिंग, मल्टी-लेवल कार पार्किंग, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हेलीपोर्ट, श्रद्धा पथ, इंटीग्रेटेड वाटर स्पोर्ट्स सर्किट सहित विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति, लंबित अनुमोदनों एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मंडल आयुक्त ने बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान दिए। परियोजना के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित करने, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल अवसंरचना विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लगभग 5 हेक्टेयर भूमि में टनकपुर में बायोडायवर्सिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा और 51.10 करोड़ की लागत से पूर्णागिरि में बहुमत जिला पार्किंग का प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया है जिसमें लगभग 250 चौपहिया वाहनों की पार्किंग की सकेंगी। बहुमंजिला पार्किंग में कमर्शियल भवन/दुकानों का भी निर्माण किए जाने का प्रस्ताव है। इसी के बनबसा में हेलीपोर्ट का विकास किया जाएगा। शारदा नदी में एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए 19 करोड़ की लागत से चूका से बूम रेंज तक 22 किलोमीटर की दूरी में रिवर राफ्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में Egis India Consulting Engineers Pvt. Ltd. की ओर से सत्यजीत रॉय गुप्ता, आर. के. यादव एवं शशांक सिंह उपस्थित रहे। UPDDCC की ओर से महाप्रबंधक एम. के. सिंह, उप महाप्रबंधक पी. एन. राय, परियोजना प्रबंधक मयंक मित्तल एवं अमित बंसल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त शारदा कॉरिडोर के SPOC राजीव रंजन ऑनलाइन माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।





