फरार चल रहे वारंटी संतोष कुमार क़ो नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार
डॉ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

नैनीताल, उत्तराखंड लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी संतोष कुमार पुत्र भुवन चंद्र निवासी ग्राम गहलना तोक सिलमोड़िया को संबंधित फौजदारी वाद संख्या 971/2025 (सरकार बनाम संतोष कुमार) में अंतर्गत धारा 171, 174 भारतीय न्याय संहिता एवं 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को मनु महारानी होटल, नैनीताल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी टीम में उ0 नि0 विजय कुमार, प्रभारी चौकी मंगोली और कानि0 संजीत राणा, थाना मल्लीताल शामिल रहे.







