ऑपरेशन प्रहार के तहत मुक्तेश्वर पुलिस की कार्यवाही, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत फरार/वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्रों के अनुपालन में 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्नवत है
1. दुष्यंत कुमार गंगवार पुत्र हर प्रसाद, निवासी सहदुपुर, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.), संबंधित विशेष सत्र परीक्षण संख्या-07/2020, एफआईआर संख्या-38/2019, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट।
2. महेंद्र सिंह गंगवार पुत्र सुंदरलाल गंगवार, निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना नवाबगंज, जनपद बरेली (उ.प्र.), संबंधित विशेष सत्र परीक्षण संख्या-08/2020, एफआईआर संख्या-36/2019, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट।
उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




