मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश


भीमताल से विधायक व कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के मझेड़ा, टाडी,धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुन्दरखाल,सरना आदि का दौरा कर क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो को आपदा के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए!मंत्री कैड़ा ने कहा जिन जिन गाँव मै अभी सड़क नहीं पहुंच पाई है उन गाँव को सड़क से जोड़ने के लिए pmgsy फेस 4 के अंतर्गत सम्मलित कर दिया है और प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए है जल्दी की उनपर स्वीकृति मिलेगी! जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं कार्य किया जा रहा है मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है!








