मंत्री कैड़ा ने अधिकारीयों दिए चाफी से पदमपुरी – धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश नहीं तो होंगी कार्यवाही


कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के चाफी से पदमपुरी- धारी तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था,मंत्री कैड़ा ने मोटर मार्ग पर सोलिंग,डामरीकरण के लिए 2 माह पूर्व 9करोड़ 37 लाख स्वीकृति कराये है! मोटर मार्ग पर सोलिंग व डामरीकरण कार्य होना है मंत्री कैड़ा ने कहा बरसात मे डामरीकरण का कार्य नहीं हो सकता पर सोलिंग, पानी वाली जगह टाइल का निर्माण कार्य किया जा सकता है जो धीमी गति से चल रहा है मंत्री ने कहा जिस कारण लोगो को अवागमन मे मे काफी परेशानियो का समाना करना पड रहा है मंत्री कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारीयों को शीघ्र टाइल ख़राब स्थानों पर टाइल लगाने व सोलिंग करने के निर्देश दिए है मंत्री कैड़ा ने कहा पैसा स्वीकृति होने के बाद भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी! लापरवाही करने पर कार्यवाही की जाएगी! इसके साथ ही मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकीया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर, मटियाल, पदमपुरी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए! मंत्री कैड़ा ने कहा लगातार मोटर मार्गो पर डामरीकरण कार्य किया जा रहा है! जिससे क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान हो सके!
मंत्री कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने के लिए पैसा स्वीकृति किया गया है बरसात के बाद डामरीकरण का कार्य किया जायेगा! हर क्षेत्र मै जनता की समस्याओं का समाधान हो इस दिशा मै हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है!






