नगर हल्द्वानी का महापौर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हल्द्वानी, नैनीताल नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने आज यातायात नगर, हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने परिसर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं एवं समग्र व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर श्री बिष्ट ने कहा कि नगर की सार्वजनिक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं नागरिक हितों के अनुरूप बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां कहीं भी कमियां अथवा अव्यवस्थाएं हों, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, नोडल अतिक्रमण श्री गणेश भट्ट सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, जिससे शहर की व्यवस्थाएं अधिक सुदृढ़, स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनी रहें और नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो।




