“हरेला पखवाड़ा” का शुभारंभ, दर्जनो फलदार वृक्ष लगाकर ली हरित उत्तराखंड की शपथ

हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक “हरेला पखवाड़ा” का शुभारंभ आज सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड एवं सशक्त एकता उद्योग व्यापार मण्डल उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया

👉 शासन व प्रशासन से अनुरोध है इस पर भी ध्यान दिया जाये. यह इस क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए उपयोगी है 👉

कार्यक्रम में आम, अमरूद, नींबू, आंवला सहित विभिन्न फलदार वृक्ष लगाए गए।

संगठन के पदाधिकारियों के बयान:

श्री भुवन भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड ने कहा: देवभूमि उत्तराखंड से हम पूरे देश को संदेश देना चाहते हैं कि पर्यावरण बचाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। सवर्ण शक्ति संगठन हल्द्वानी से लेकर कालाढूंगी तक हरित क्रांति लाएगा। हम संकल्प लेते हैं कि हर घर, हर गली में वृक्ष लगेंगे और हम उन्हें पालेंगे भी। एक पेड़ लगाएं, भविष्य बचाएं।”_

श्रीमती सीमा बत्रा, अध्यक्ष सवर्ण शक्ति संगठन उत्तराखंड ने कहा: “महिलाएं ही समाज की नींव हैं। जब महिलाएं पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा उठाती हैं तो पूरा परिवार और समाज जुड़ता है। हम घर-घर हरियाली पहुंचाएंगे।”_

श्री तेज सिंह कार्की, सवर्ण शक्ति संगठन ने कहा: “हरेला हमें प्रकृति और मानव के रिश्ते की याद दिलाता है। वृक्ष लगाना ही राष्ट्र सेवा है। हम हल्द्वानी को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित हैं।”

श्रीमती ज्योति अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा, सशक्त एकता उद्योग व्यापार मण्डल ने कहा: व्यापार के साथ-साथ सामाजिक दायित्व भी जरूरी है। हरेला पखवाड़े के माध्यम से हम कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी, कालाढूंगी में हरित क्रांति लाएंगे और वृक्षों का संरक्षण भी करेंगे।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती दीपाली कन्याल ने कहा: एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों को जीवन देना है। सवर्ण शक्ति संगठन का यह अभियान सराहनीय है और हम सभी को इसमें भागीदार बनना चाहिए।
संजय बिष्ट, ने कहा की उत्तराखंड मे कुमाऊ द्वार मे लगातार पेड कट रहे है हमारे संगठन ने संकल्प लिया है हर जगह पेड लगाकर हरियाली लाऐगे।
संकल्प: संगठन ने संकल्प लिया कि हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वृक्ष लगाए जाएंगे और उनकी देखभाल कर उन्हें संरक्षित भी किया जाएगा।

कार्यक्रम मे मौजूद रहे संजय बिष्ट, सतीश तिवारी, दीप्ती गुरूरानी, मीनाक्षी, तरजीत कौर, पूजा भट्ट,ममता आहूजा, भवान बिष्ट,मृदुला, प्रभा खनका,अलका वाष्णेय,मंजू साह,प्रीयंका, आदि दर्जनो लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम स्थल कमलुआगांजा रोड उषा रूपक कालौनी मे हनुमान मंदिर के पास हर्षोल्लास से संम्पन्न हुआ


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page