धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और फोन पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

धार्मिक भावनाएं भड़काकर धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.

दिनांक 05.06.2026 को श्री कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3)/351(4)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए। निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

खबरे आज की 👇

    1. हल्द्वानी में स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचाराधीन जनपद बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय श्री प्रेम गिरी की मृत्यु के संबंध मे जांच के आदेश
    2. मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश
    3. सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी ने देहरादून में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से शिष्टाचार भेंट
    4. सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोया बैग बरामद, आगंतुक महिला को सकुशल किया सुपुर्द
    5. टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया जिसका पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196/299/302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

दिनांक 23.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास वह सटीक सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष घटना में प्रयुक्त- Xiaomi 11 Lite NE मोबाइल फोन बरामद.

यह खबर भी पढ़े 👇

  1. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा संयुक्त सुरक्षा ऑडिट
  2. काठगोदाम पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक को मात्र 4-5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर,किया परिजनों के सुपुर्द
  3. इ एम ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन
  4. फायर एवं पुलिस विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, केवीएम स्कूल में लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू
  5. विश्व योग दिवस 2026 : जब दुनिया को भारत से मिला स्वस्थ जीवन का मंत्र
  6. हल्द्वानी और चमोली की दो युवती तीन युवकों संग लिवइन में मिलीं

एसएसपी नैनीताल का संदेश
राजनीतिक अथवा किसी अन्य विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page