इ एम ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन

बहादराबाद, आज इ एम ए कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर के सभागार में हुई बैठक में इ एम ए की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन / चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से डा के पी एस चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ निलेश थावडे (छत्तीसगढ़) उपाध्यक्ष, डॉ एन एस टाकुली (उत्तराखंड) महासचिव, डॉ अचला आर मोगरा (राजस्थान) सचिव, डॉ डी कुंडु (पश्चिम बंगाल) संरक्षक, डॉ वी एल अलखनिया (उत्तराखंड) कोषाध्यक्ष, डॉ राजेश वर्मा (मध्यप्रदेश), डॉ मनोज कुमार बादी (उड़ीसा), डॉ सुरेंद्र कुमार (उत्तरप्रदेश), डॉ एकता शर्मा (जम्मू-कश्मीर), डॉ कबिता शर्मा (आसाम), डा आर ए भास्कर (दिल्ली) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा डॉ ऋचा आर्य को कैम्प कार्यालय प्रभारी निर्वाचित किया गया है। सभागार में उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ के पी एस चौहान को इ एम ए का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
इ एम ए का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात डॉ के पी एस चौहान ने अपने सम्बोधन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देश में चिकित्सको का उत्पीडन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । अगर किसी भी सी एम ओ या ए सी एम ओ के द्वारा भारत के किसी भी राज्य में किसी भी चिकित्सक को परेशान या उसका मानसिक उत्पीड़न, सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक उत्पीड़न किया गया तो उस परेशान करने वाले अधिकारी को चिकित्सक की क्लीनिक में ही बन्द किया जायेगा तथा उस अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने तथा भारत सरकार के शासनादेश का उलंघन करने एवं माननीय उच्च न्यायालयों , सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना करने का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

यह खबर भी पढ़े 👉

  1. मीरा मार्ग स्थित जूता दुकान में लगी आग, फायर सर्विस ने पाया नियंत्रण
  2. उप निरीक्षक रमेश सिंह नेगी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने पीपिंग सेरेमनी का किया आयोजन
  3. फायर एवं पुलिस विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा, केवीएम स्कूल में लगी आग पर समय रहते पाया गया काबू
  4. विश्व योग दिवस 2026 : जब दुनिया को भारत से मिला स्वस्थ जीवन का मंत्र

इस अवसर पर डॉ मुकेश चौहान, डॉ एम टी अंसारी, डॉ सी पी रतूड़ी, डा अमर पाल अग्रवाल, डॉ आदेश शर्मा, डॉ अशोक कुशवाहा , डॉ विक्रम सिंह चौहान, डॉ चांद उस्मान अंसारी, डा सुनील अग्रवाल, डॉ राकेश कुमार, डॉ रमेश जालान, डा बी बी कुमार, डॉ हरबंस सिंह, डॉ गुलाम साबिर, डॉ अनिल त्यागी, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ वसीम अहमद, डा कुलदीप त्यागी, डॉ उदयभान सिंह, डॉ अर्सलान, डॉ राशिद अब्बासी, डॉ अशवद अंसारी, डॉ हीना कुशवाहा, डॉ शिवांगी, डॉ लक्ष्मी, डॉ श्रवण कुमार, डॉ वी के सैनी, डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा, डॉ नेपाल सिंह, डॉ मंजीत सिंह, डॉ एस द्विवेदी, डॉ एस पी डोभाल, डॉ कमलेश खंडूरी, डॉ कैलाश बड़थ्वाल, डॉ एस के चौहान, डॉ निशा शर्मा, डॉ नीलम भारती आदि उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page