टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में कोतवाली मल्लीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी

घटना का विवरण:-
दिनांक 11.05.2026 को वादी पुष्कर आर्या पुत्र श्री हरि राम, निवासी मल्लीताल, नैनीताल ने कोतवाली मल्लीताल में आकर तहरीर दी कि दिनांक 07.05.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बाइक रेंट पर ली। वादी के उक्त व्यक्ति को घुमाने के बाद, उक्त व्यक्ति वादी से टेस्ट ड्राइव के बहाने झांसा देकर बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली मल्लीताल में एफ.आई.आर. नंबर 18/2026, धारा 303(2 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक के आदेशानुसार मामले की विवेचना वरिष्ठ उप-निरीक्षक दिनेश चंद्र जोशी के सुपुर्द की गई।
पुलिस कार्यवाही
डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल एवं श्रीमती अंजना नेगी सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा श्री राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरक्षक मल्लीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का रूट ट्रैक किया गया, जिससे पता चला कि आरोपी कालाढूंगी और हल्द्वानी होते हुए भीमताल पहुंचा। भीमताल के एक गेस्ट हाउस के विजिटर रजिस्टर की जांच करने पर आरोपी की पहचान विजय सिंह राणा (उम्र 23 वर्ष, पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा, निवासी विजयपुर, द्वाराहाट, अल्मोड़ा) के रूप में हुई।
दबिश और गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने आरोपी के गृह जनपद अल्मोड़ा स्थित पते पर दबिश दी, जहाँ परिजनों ने उसके घर न आने और कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
जिस क्रम में दिनांक 24.06.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर मल्लीताल पुलिस टीम ने थाना मल्लीताल क्षेत्रान्तर्गत के बारापत्थर पर चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर आरोपी विजय सिंह राणा को चोरी की मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आपराधिक इतिहास
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विजय सिंह राणा एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी अल्मोड़ा की कोतवाली रानीखेत में एफ.आई.आर. नंबर 03/2024, धारा 379/411 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
विजय सिंह राणा (उम्र 23 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा
निवासी–विजयपुर, द्वाराहाट, जनपद अल्मोड़ा।
बरामदगी:
चोरी की मोटरसाइकिल UK04TB6551 Avenger







