मित्र पुलिस का मानवीय चेहरा: बाबा के दर्शन कर पार्किंग भूले दिल्ली के गौरव, नैनीताल पुलिस बनी मददगार

ढूंढ निकाली श्रद्धालु की मोटरसाइकिल, गौरव ने पुलिस का जताया आभार

दिल्ली के रहने वाले गौरव नाम के एक श्रद्धालु आज सुबह करीब 10:00 – 11:00 बजे अपनी बाइक से बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को एक पार्किंग स्थल पर खड़ा किया और शटल सेवा के माध्यम से मंदिर दर्शन के लिए चले गए। दर्शन करने के बाद जब वह वापस लौटे, तो अत्यधिक भीड़ और अपरिचित क्षेत्र होने के कारण वह उस पार्किंग स्थल का रास्ता भूल गए जहाँ उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी।

लगभग 4 से 5 घंटे तक अपनी मोटरसाइकिल खोजने की नाकाम कोशिश करने के बाद पीड़ित काफी परेशान हो गए। जब इस बात की जानकारी ड्यूटी पर तैनात नैनीताल पुलिस के जवानों को हुई, तो उन्होंने तुरंत मोर्चा संभाला।

पुलिस कर्मियों ने परेशान दर्शनार्थी को अपनी गाड़ी में बिठाया और क्षेत्र के विभिन्न पार्किंग स्थलों पर बाइक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस ने सुरक्षित रूप से गौरव की मोटरसाइकिल ढूंढ निकाली।

अपनी मोटरसाइकिल वापस पाकर दिल्ली निवासी गौरव ने नैनीताल पुलिस को दिल से आभार व्यक्त किया।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page