नर्सिंग की वर्षवार नियुक्ति परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहीं चार महिला नर्सिंग बेरोजगारों ने फिनायल का सेवन किया एक की हालत गंभीर

देहरादून, उत्तराखण्ड यहाँ से बड़ी खबर सामने आ रही है की नर्सिंग की वर्षवार नियुक्ति परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहीं चार महिला नर्सिंग बेरोजगारों ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर फिनायल पी लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमे  उत्तरकाशी जिले की किरण रावत की हालत बिगड़ने पर उसे सिनर्जी अस्पताल में ले गए हालात मे सुधार न होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस समय किरण को आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा है। यहाँ पर बता दें कि नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले बेरोजगार अभ्यर्थी पिछले कई महीनों से लिखित परीक्षा के बजाय वर्ष के आधार पर वरिष्ठता के अनुसार नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी 25-26 जुलाई की लिखित परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे। नर्सिंग बेरोजगार एकता मंच के नवल पुंडीर , राजेन्द्र कुकरेती और लीला चौहान ने 22 जुलाई को मंत्री सुबोध उनियाल से वार्ता की थी। पुंडीर का आरोप है कि मंत्री ने उनकी मांगों पर गौर नहीं किया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें बाहर निकल जाने को कह दिया। इसबीच बातचीत विफल होने के बाद विरोध प्रदर्शन काफ़ी उग्र हो गया। जिसमें चार प्रदर्शनकारी महिलाओं ने फिनायल का सेवन कर लिया।स्थिति गंभीर होने पर एक महिला प्रदर्शनकारी को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है ।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page