241वें शुभ साप्ताहिक सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अमृत पाठ का दिव्य एवं भव्य आयोजन संपन्न

परम पूज्य गुरुदेव स्वरूप किशोरी शरण दास जी महाराज की पावन उपस्थिति में हट गार्डन फैमिली रेस्टोरेंट में 241वें शुभ साप्ताहिक सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अमृत पाठ का दिव्य एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। यह आयोजन सनातनी हिंदू एकता एवं प्राचीन श्री शिव सेवा समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशा मुक्ति का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को स्वस्थ एवं संस्कारित बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, सुभाष मोगा, धर्मेंद्र कुमार, डी.के. गुप्ता, हरिमोहन अरोड़ा, हेमन्त साहू (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस उत्तराखंड), महापौर गजराज सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदीप बिष्ट, साकेत अग्रवाल, प्रकाश रावत, पंकज कपूर, मदन रावत, रंजन बर्गली, शिव कपूर, मोहन पाठक, गिरीश चंद्र लोहनी, जीवन सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट, नवीन पांडेय, चंद्रशेखर जोशी, प्रेम जी, उमेश, अनिल बिष्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page