जनपद नैनीताल को विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 हेतु 1000 कंट्रोल यूनिट एवं 700 वीवीपैट प्राप्त

हल्द्वानी 18 जुलाई 2026 उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)विवेक राय ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड, एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 की तैयारियों के अंतर्गत बिहार राज्य के पश्चिमी चंपारण जनपद से उत्तराखंड राज्य के जनपद नैनीताल हेतु 1000 कंट्रोल यूनिट (Control Unit) एवं 700 वीवीपैट (VVPAT) इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें आवंटित की गई हैं।
मशीने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जीपीएस युक्त वाहनों से ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग करते हुए, जिले में पंहुची। मशीनें नैनीताल जनपद के डाटाबेस में इलेक्ट्रॉनिक रूप में दर्ज की गई।
उक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें सकुशल जनपद नैनीताल के हल्द्वानी स्थित ईवीएम वेयरहाउस में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुरक्षित रूप से रखवा दी गई है। मशीनों के प्राप्त होने के उपरांत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनकी स्कैनिंग एवं सत्यापन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
समस्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस में सुरक्षित रखा गया है।
चाभीयां कोषागार में उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के माध्यम से रख दी गयी हैं।
वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा संपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपादित की गई।





