आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया

हल्द्वानी- 06 जून, 2026 (शनिवार) सूवि,  आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया। इन समस्याओं में भूमि विवाद, अवैध कब्जा एवं धोखाधड़ी जैसी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

शिकायतकर्ता भव्ये भंडारी द्वारा अवगत कराया गया कि केवीएम पब्लिक स्कूल के संचालन के लिए शमशाद हुसैन के साथ 30 वर्षों के लिए भूमि लीज अनुबंध किया गया था लेकिन संबंधित भूमि स्वामी अनुबंधित भूमि पर अपना कब्जा किए हुए है। शमशाद हुसैन ने बताया कि उन्होंने अनुबंध में केवीएम पब्लिक स्कूल द्वारा दी धनराशि में से 40 लाख और 12 लाख कुल 52 लाख रुपए केवीएम पब्लिक स्कूल को वापस कर दिए हैं। जिस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने शिकायतकर्ता को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए कहा।

आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई में शिकायतकर्ता जुबेदा पत्नी स्वर्गीय राशिद निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 26 हल्द्वानी ने अवगत कराया कि उनके स्वर्गीय पति राशिद ने अब्दुल खालिक पुत्र स्वर्गीय मुनाजिर हुसैन को 3.50 लाख रुपए दिए थे जिनमें से अब्दुल द्वारा 1.2 लाख रुपए वापस कर दिए गए हैं और बाकी पैसे देने में आनाकानी की जा रही है जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने आगामी जनसुनवाई में संबंधित पक्षों को सुनकर बकाया धनराशि दिलवाने की आश्वासन दिया।

शिकायतकर्ता ने अवगत कराया है कि शिव कुमार नामक प्रॉपर्टी डीलर ने ग्राफिक एरा के निकट प्लॉट दिखाया और कहां की यह प्लॉट की पावर ऑफ अटॉर्नी उसके नाम है जिस कारण शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी डीलर शिव कुमार से ₹9 लाख देकर एग्रीमेंट किया था लेकिन संबंधित भू स्वामी ने अपनी जमीन बेचने से इंकार कर दिया। जिस कारण उनके नौ लाख रुपए फस गए प्रॉपर्टी डॉलर शिवकुमार ने 9 लाख में से 50% धनराशि वापस कर दिया है। शेष धनराशि के लिए शिकायतकर्ता ने कुमाऊं आयुक्त से निवेदन किया जिस पर कुमाऊं आयुक्त ने शेष धनराशि शीघ्र वापस करवाने का आश्वासन दिया।

काठगोदाम निवासी शिकायतकर्ता ने कुमाऊं आयुक्त को अवगत कराया कि अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री प्रकाश चंद्र निवासी खुटलिया कोटाबाग के द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर उनके अश्लील फोटो और वीडियो डाले जा रहा हैं। जिस संबंध में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अशोक कुमार को कड़े निर्देश दिए यदि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति उनके द्वारा की जाती है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page