नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख

नैनीताल जिला मुख्यालय में कानून एवं यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के विरुद्ध एसएसपी नैनीताल ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। नैनीताल में मोहर्रम जुलूस के दौरान तय की गई शर्तों और नियमों का सरेआम उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मोहर्रम के जुलूस आयोजन से पूर्व पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आयोजन कमिटी के पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक में जुलूस के लिए रात 9:00 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आयोजकों द्वारा जानबूझकर तय समय सीमा का उल्लंघन कर देर रात्रि तक जुलूस निकाला गया।

देर रात तक चले इस उल्लंघन के कारण नैनीताल शहर की यातायात एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। इससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शहर में आए पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस अव्यवस्था से नैनीताल की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों पर भी बुरा असर पड़ा।

जुलूस हेतु निर्धारित निर्देशों की न सिर्फ अनदेखी की गई, बल्कि उनका विरोध भी किया गया। जिस परिणामस्वरूप *मल्लीताल पुलिस* द्वारा जुलूस आयोजकों के विरुद्ध *कोतवाली मल्लीताल में FIR NO- 23/26 धारा 126(2), 223, 285,3(5) BNS* की विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश:-
“नैनीताल एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहाँ किसी भी सूरत में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page