BREAKING: गौला नदी उफान पर, बैराज पुल को खतरा – पुल पर खड़े होने और फोटो-वीडियो बनाने पर लगी रोक


यह काठगोदाम कोतवाली से बहुत जरूरी अपील है, खासकर गौला बैराज पुल के लिए:
प्रभारी निरीक्षक श्री जसवीर सिंह चौहान ने कहा है –
गौला नदी का जलस्तर पहाड़ों में भारी बारिश के कारण लगातार और बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
समय-समय पर डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का वेग बहुत तेज हो जाता है और पुल को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
जनता से निवेदन:
पुल का इस्तेमाल सिर्फ आने-जाने के लिए करें।
पुल पर अनावश्यक रूप से खड़े न हों, रुकें नहीं।
पुल पर किसी भी तरह की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या कंटेंट / रील बनाना पूरी तरह मना है।
आदेश का पालन न करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल पुलिस ने सभी से सहयोग की अपील की है। अगर आपके परिवार या जान-पहचान के लोग उस तरफ रहते हैं या सफर करने वाले हैं, तो कृपया यह सूचना उन तक पहुंचा दें और नदी किनारे जाने से बचें।






