आर्डन प्रोगेसिव स्कूल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की

हल्द्वानी विगत वर्षों कि भांति इस वर्ष भी आर्डन प्रोगेसिव स्कूल, लामाचौड़, ने विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर अपनी परंपरा को आगे बढ़ाया है। इस वर्ष विद्यालय ने 36 विद्यार्थियों को उनकी क्षमता, योग्यता और कड़ी मेहनत के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान कर आर्थिक रूप से सहायता की है। यह छात्रवृत्ति उन्हें जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक एक महत्वपूर्ण रियायत स्वरूप प्रदान की जायेगी आर्डन प्रोगेसिव स्कूल ने अपने स्थापना के समय से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर कुछ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षण सामग्री के साथ-साथ वित्तीय सहायता प्रदान कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान अपनी छात्रवृत्ति योजना के साथ-साथ युवा व प्रतिभावान विद्यार्थियों के करियर व उनके लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करता है।


Advertisements

गिरीश भट्ट

मुख्य संवाददाता - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page