कोसी कैफे होम स्टे प्रकरण में आरोपी होमस्टे मैनेजर गिरफ्तार।

जनपद नैनीताल के थाना कोतवाली रामनगर क्षेत्रांतर्गत कोसी कैफे होम स्टे से संबंधित प्रकरण में पंजीकृत अभियोग FIR No- 116/26 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट तथा FIR No- 115/26 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट की विवेचना के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य प्रकाश में आए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में विवेचक द्वारा मामले में गहन जांच की गई, जिसमें अहम साक्ष्य संकलित किए गए।
विवेचना के क्रम में यह पाया गया कि होमस्टे मैनेजर भास्कर जोशी पुत्र नवीन चन्द्र निवासी कोसी डोलघर, थाना व जिला अल्मोड़ा द्वारा यौन अपराध से संबंधित मामले में संरक्षण एवं सहायता प्रदान की गई।
उक्त तथ्य के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त भास्कर जोशी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।







