ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत फरार वारंटी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 18 जून 2026 को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे वारंटी अरविंद थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा, निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page