बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा

नि: शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 21 मई को । उक्त जानकारी आज इ एम ए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में आहुत इ एम ए की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के पी एस चौहान ने दी । डॉ चौहान ने बताया कि इ एम ए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ एच रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय नि: शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन फ्री दी जायेगी । डॉ चौहान ने बताया कि उक्त चिकित्सा शिविर का उदघाटन रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान जी करेंगे।
बैठक मे डा आदेश शर्मा, डॉ सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ संजय मेहता, डॉ मनोज पंवार, डॉ अमरपाल अग्रवाल, डॉ नीलम भारती , डॉ ऋचा आर्य, डॉ लक्ष्मी कुशवाहा, डॉ अशोक कुमार, डॉ चांद उस्मान अंसारी, डॉ हरबंस सिंह, डॉ एम टी अंसारी, डॉ बी बी कुमार, आदि उपस्थित रहे।







