बरेली से हल्द्वानी तक बनेगा 100 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड के बीच पर्यटन, आवागमन एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी सड़क परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है. बरेली से हल्द्वानी के बीच प्रस्तावित लगभग 100 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है. यह परियोजना न केवल यात्रा का समय कम करेगी बल्कि पर्यटन और उद्योग को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

यह मार्ग इन 6 महत्वपूर्ण शहरों से होकर गुजरेगा केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई देशभर में आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी मिली है. लगभग 100 किलोमीटर लंबा यह चार लेन एक्सेस कंट्रोल हाईवे बरेली को सीधे उत्तराखंड के प्रवेश द्वार हल्द्वानी से जोड़ेगा. प्रस्तावित एक्सप्रेसवे बरेली, फरीदपुर, आंवला, बहेड़ी, किच्छा और लालकुआं होते हुए हल्द्वानी तक पहुंचेगा. इसके निर्माण के बाद यात्रियों को वर्तमान मार्गों की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलेगी. सबसे बड़ी बात यह है कि बरेली से हल्द्वानी तक पहुंचने में लगने वाला समय तीन घंटे से अधिक कम हो जाएगा.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page