हल्द्वानी: स्कूटी से हो रही अंग्रेजी शराब की तस्करी का भंडाफोड़, 96 पव्वे बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी से अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में हीरानगर चौकी प्रभारी उ0नि0 संजीत कुमार राठौड़ की टीम ने दिनांक 13.10.2026 को चेकिंग के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने पंत कॉलोनी में आरा मशीन के सामने, चौकी क्षेत्र हीरानगर से एक व्यक्ति को स्कूटी संख्या UK04AN9578 पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 348/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
हरबंश कुमार पुत्र स्व. लक्ष्मी प्रसाद, निवासी गांधीनगर, अजय राजौर के गल्ले की दुकान के पास, वार्ड नंबर 27, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 संजीत कुमार राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर
कानि0 ललित नाथ
कानि0 अरविन्द राणा
नैनीताल पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।







