हल्द्वानी में आज मुख्यमंत्री धामी का मेगा कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति से लेकर कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

नैनीताल, 08 सितंबर 2026। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तथा प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

खटीमा से हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी पहुंचेंगे

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी प्रातः 9:55 बजे लोहियाहेड हैलीपैड, खटीमा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 10:25 बजे होटल विंटेज ग्रीन, रामपुर रोड पहुंचेंगे।

होटल विंटेज ग्रीन में मुख्यमंत्री भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे होटल विंटेज ग्रीन से एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे और 2:00 बजे एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पंतनगर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री 2:40 बजे कार द्वारा रवाना होकर 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन, हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ अहम बैठक

दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री अपराह्न 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से प्रस्थान कर 4:35 बजे होटल अमरदीप, देवलचौड़ चौराहा पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page