हल्द्वानी ब्रेकिंग: गोलापार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर भव्य समारोह, मेजर ध्यानचंद को किया नमन

हल्द्वानी, गोलापार – 29 अगस्त: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

आज की बड़ी सौगात – खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड के खेल इतिहास में नया अध्याय जुड़ रहा है। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा यहां दो बड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं:

उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास। यह प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी, जिसका अस्थायी कैंपस इसी स्टेडियम परिसर में शुरू किया गया है।
विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ। सीएम छात्रों से संवाद भी करेंगे और अस्थायी कक्ष और छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार सीएम दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हेलीपैड पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में करीब 2500 खिलाड़ियों, छात्रों और खेल प्रेमियों के शामिल होने का अनुमान है।

खिलाड़ियों के लिए घोषणाओं की बौछार

समारोह में केवल शिलान्यास ही नहीं, खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है:

वर्ष 2024 और 2025 के देवभूमि खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार और हिमालय खेल रत्न विजेताओं को सम्मान।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार।
उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को DBT के माध्यम से छात्रवृत्ति।
खिलाड़ियों की फिटनेस जांच के लिए AI आधारित मोबाइल ऐप का शुभारंभ।

सूत्रों के अनुसार आज 243 पदक विजेता खिलाड़ियों की सरकारी नौकरी को लेकर भी बड़ी घोषणा हो सकती है।

गोलापार स्टेडियम जो 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सजाया-संवारा गया था, आज फिर एक बार राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश की खेल राजधानी बन गया है।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page