वार्ड 43, 44 और 45 में प्लास्टिक कचरा न्यूनीकरण पर कार्यशाला

हल्द्वानी, 24 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के सातवें दिन नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने वार्ड 43, 44 एवं 45 में बैंणी सेना के साथ प्लास्टिक कचरा न्यूनीकरण एवं जन-जागरूकता कार्यशाला आयोजित की।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में प्लास्टिक, पॉलीथिन और एकल-उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने पर जोर दिया गया। बैंणी सेना की महिलाओं को घर-घर जाकर नागरिकों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई।
अभियान के तहत लोगों से बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला साथ ले जाने की अपील की जाएगी। बैंणी सेना उपभोक्ता शुल्क संग्रहण के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे के उचित पृथक्करण के लिए भी जागरूक करेगी।
कार्यशाला में बैंणी सेना परियोजना प्रबंधक मनोज नेगी, एसबीएम टीम के मनीष पांडे तथा पीएमयू टीम के पंकज द्विवेदी मौजूद रहे।
नगर निगम का संदेश—“बाजार जाएं, अपना थैला साथ ले जाएं, प्लास्टिक की थैली को ना कहें।”








