राशन कार्डधारकों के लिए आखिरी मौका: 15 नवंबर तक सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराएं

नैनीताल, 23 अक्टूबर 2026। जिले के राशन कार्डधारकों को 15 नवंबर तक अपने कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी करानी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित तारीख तक ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड या यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी कार्डधारक की होगी।
ई-केवाईसी उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से कराई जा सकती है। इसके अलावा ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल ऐप से भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।






