मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 2 नवंबर 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी है।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री देहरादून स्थित जीटीसी हेलीपैड से पूर्वाह्न 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:55 बजे एफटीआई हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री एफटीआई हेलीपैड से दोपहर 1:05 बजे रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 1:15 बजे आयोजित NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अपराह्न 2:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:10 बजे विंटेज ग्रीन से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा खटीमा स्थित लोहियाहेड हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

मानस दर्पण | हल्द्वानी


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page