भीमताल में महिला स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा : भावना मेहरा

राज्यमंत्री ने किया पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ, कहा- स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

हल्द्वानी/भीमताल। महिला सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के संरक्षण एवं महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में रविवार को भीमताल में ऑर्गेनिक स्टोर का शुभारंभ आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोर की संचालिका श्रीमती अंजू पांडेय को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को एक मंच और बाजार उपलब्ध कराना मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक स्टोर की विशेषता यह है कि यहां पहाड़ की पारंपरिक कृषि उपज स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया जा रहा है स्टोर में शुद्ध हल्दी पहाड़ी शहद लाल चावल, कीवी स्क्वैश मडुवे का आटा पहाड़ी अचार मिलेट उत्पाद गहत पहाड़ी राजमा अलसी जख्या रिंगाल की टोकरियां एवं हस्तनिर्मित मोमबत्तियों सहित अनेक स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हैं ये उत्पाद न केवल उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान को संरक्षित कर रहे हैं ,बल्कि स्थानीय महिलाओं की मेहनत हुनर और उद्यमशीलता को भी नई पहचान दे रहे हैं भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को साकार करने में ऐसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ के उत्पादों में गुणवत्ता, परंपरा और स्थानीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान समाहित है आवश्यकता है कि इन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन मिले उन्होंने क्षेत्रवासियों से ऑर्गेनिक स्टोर से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने तथा स्थानीय महिला उद्यमियों के प्रयासों को प्रोत्साहित करने की अपील की इस अवसर पर जिला मंत्री श्री प्रकाश भट्ट श्री मनोज जी व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री पंकज जोशी महिला मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती मीनाक्षी भगत श्रीमती परवीन पटवाल श्रीमती राधा कुल्याल, श्रीमती भगवती सुयाल श्रीमती रचना मेहरा श्रीमती लता पांडेय श्रीमती चंपा नयाल श्रीमती प्रेमा सुयाल श्रीमती हिमानी फुलारा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page