भाजपा नैनीताल जिले के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में चल रही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के संबंध में अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

दिनांक 24.08.2026 भाजपा नैनीताल जिले के प्रतिनिधिमंडल ने जिले में चल रही मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के संबंध में अपर जिलाधिकारी श्री विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने कहा कि SIR एक महत्वपूर्ण एवं संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि जिले में कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है तथा बूथों पर जाकर BLO एवं भाजपा के BLA-2 को धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति अथवा राजनीतिक कार्यकर्ता को सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने या BLO एवं अन्य संबंधित कर्मियों को धमकाने का अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि आम मतदाता को अपना पक्ष रखने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
ज्ञापन में मांग की गई कि जिले में SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री रंजन सिंह बर्गली जी, जिला महामंत्री श्री विनीत अग्रवाल जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री शंकर कोरंगा जी, श्री मोहन पाठक जी, श्री हरीश पांडे जी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक श्री कौस्तुभानंद जोशी जी, प्रदेश सह-मीडिया संयोजक श्री प्रदीप जेनोटी जी, पूर्व मेयर श्री जोगिंदर पाल सिंह रौतेला जी, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक श्री भुवन जोशी जी, जिला मीडिया सह संयोजक मनीष पाल सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page