बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: NDPS एक्ट में फरार चल रहा शातिर वारंटी साहिल गिरफ्तार

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साहिल पुत्र मौ० अय्यूब, निवासी गौलापार बागजाला, थाना काठगोदाम को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त विशेष सत्र परीक्षण संख्या-196/2022, एफआईआर संख्या-178/2022, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था, जिसके खिलाफ माननीय न्यायालय ने गैर-जमानतीय वारंट और धारा 82/83 CrPC के तहत कार्रवाई जारी की थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में:
अपर उप निरीक्षक हेमन्त प्रसाद
कांस्टेबल रवीन्द्र बोहरा


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page