परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी : रामनगर पुलिस ने 02 घंटे में ढूंढ निकाली नाबालिग बालिका
सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने की रामनगर पुलिस की प्रशंसा


दिनांक 24.08.2026 को कोतवाली रामनगर में एक परिजन द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल सका।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक श्री सोमेंद्र सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम द्वारा बालिका के संबंध में परिजनों से प्राप्त जानकारी, संभावित स्थानों एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई।
पुलिस टीम की तत्परता, समन्वित प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने के मात्र 02 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पाटकोट घूमने गई थी तथा डर के कारण घर पर इसकी जानकारी नहीं दी थी। बरामद बालिका की नियमानुसार काउंसलिंग कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अपनी पुत्री को सकुशल पाकर रामनगर पुलिस की प्रशंसा की गई।*






