न्याय पंचायतों से विधानसभा तक खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम, 10 सितंबर तक चलेगा खेल महाकुंभ
न्याय पंचायत स्तर के विजेता विधानसभा चैंपियंस ट्रॉफी में दिखाएंगे दमखम, फिर सांसद चैंपियंस ट्रॉफी में करेंगे प्रतिभाग


भीमताल/नैनीताल 2 सितंबर 2026 जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी नैनीताल अर्जुन सिंह रावत ने अवगत कराया कि खेल महाकुंभ, मुख्यमंत्री चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के अंतर्गत जनपद नैनीताल में 43 न्याय पंचायतों में शिक्षा, युवा कल्याण, पंचायत व खेल विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन आगामी 10 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है जिसमें अंडर 14 व अंडर-19 बालक बालिका वर्ग में एथलेटिक,खो खो,कबड्डी,मुर्गा झपट कुल चार विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 300,200 और 150 रुपए का नगद पुरस्कार, मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, विजेता प्रतिभागी विधानसभा चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में प्रतिभाग करेंगे।
इसके उपरांत विधानसभा स्तर पर विधानसभा चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन दिनांक 11 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2026 तक किया जाएगा विधानसभा स्तर पर अंडर 14 व अंडर-19 बालक बालिका एथलीट, खो खो, कबड्डी,मुर्गा झपट( चयन द्वारा न्याय पंचायत स्तर से ) तथा वॉलीबॉल व पिठ्ठू की प्रतियोगिताएं सीधे विधानसभा स्तर पर प्रतिभाग कर सकेंगे।
विधानसभा चैंपियंस ट्रॉफी में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 500 ,400 और ₹300 धनराशि का पुरस्कार उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी तथा मेडल में सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। और विजेता खिलाड़ी सांसद चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में प्रतिभा करेंगे। जो इसके उपरांत आयोजित की जाएंगी।





