नैनीताल में 9 केंद्रों पर पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, प्रवक्ता समाजशास्त्र परीक्षा जारी

नैनीताल, 18 अक्टूबर 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में आज आयोजित दोनों परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षाओं के लिए जोनल पुलिस अधिकारी, सहायक पुलिस अधिकारी और सेक्टर पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

1. पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा संपन्न
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित पशुधन प्रसार अधिकारी परीक्षा जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर आज शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

2. प्रवक्ता समाजशास्त्र परीक्षा जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रवक्ता समाजशास्त्र परीक्षा जनपद के 02 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा प्रक्रिया वर्तमान में जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था –
सभी केंद्रों पर इनर और आउटर कॉर्डन ड्यूटी
मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रतिबंधित सामग्री को रोकने के लिए सघन चेकिंग
केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और चेकिंग अभियान
अभ्यर्थियों और आमजन को असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की तैनाती

सभी ड्यूटीरत अधिकारियों-कर्मचारियों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

 


Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page