जिसका कोई नहीं, उसका समाज है! समाजसेवियों ने 10 जरूरतमंद लोगों को बांटा राशन, प्रत्येक को लिफाफे में दिए ₹101; जन सेवा केंद्र से हेमंत सिंह गोनिया की अनूठी पहल

हल्द्वानी। जिसका कोई नहीं होता, उसका समाज होता है। इसी भावना के साथ समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया ने जन सेवा केंद्र, कैनाल रोड, मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी में 10 जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री एवं नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान कमला आर्य, गंगा देवी, हेमा आर्य, बसंती आर्य, विनोद कुमार, प्रेम कुमार, अमित कुमार, प्रियांशु कुमार सहित कुल 10 जरूरतमंद लोगों को आटा, दाल और चावल वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को लिफाफे में ₹101 की नकद सहायता भी प्रदान की गई।

हेमंत सिंह गोनिया ने कहा कि समाज सेवा का उद्देश्य केवल आर्थिक मदद करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके साथ है। छोटी-सी सहायता भी किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकती है।

उन्होंने बताया कि जन सेवा केंद्र के माध्यम से लंबे समय से जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों की सहायता की जा रही है। यह सेवा कार्य किसी एनजीओ या सरकारी आर्थिक सहायता से नहीं, बल्कि समाज के संवेदनशील दानदाताओं और सहयोगकर्ताओं के योगदान से संचालित होता है।

इस सेवा कार्य में सहयोग करने वाले दानदाता एवं समाजसेवी: हेमंत सिंह गोनिया, वंश गोनिया, कैलाश चंद्र जोशी, दिग्विजय सिंह देव, मोनिका आर्य, अमित रस्तोगी, नवल किशोर कपिल, प्रदीप तिवारी, प्रियंका पांडे, रविंद्र कुमार पांडे, नीरज कुमार, रवि मेहरा, दीपक तिवारी, डॉ. गौरव सिंघल, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. मोहन सती, अशोक कटारिया, प्रत्युष कुमार, भरत खाती, मन्नू शर्मा, मयंक शर्मा, रामरतन पागती एवं रवि शंकर लोशाली सहित अन्य सहयोगकर्ता।

हेमंत सिंह गोनिया ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं दानदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सहयोग से ही जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का यह अभियान लगातार जारी है।

आप भी इस पुनीत सेवा कार्य से जुड़ सकते हैं। समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने, सहयोग देने और इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए आपका स्वागत है। आइए, मिलकर समाज के उन लोगों का सहारा बनें जिन्हें हमारी जरूरत है।

संपर्क करें: समाजसेवी हेमंत सिंह गोनिया, मोबाइल नंबर 98972 13226।

जिसका कोई नहीं, उसका समाज है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Advertisements

गणेश मेवाड़ी

संपादक - मानस दर्पण

You cannot copy content of this page